फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Aligarh youth including two killed in accidents

हादसों में अलीगढ़ के युवक सहित दो की मौत

Mon, 08 Nov 2021 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Aligarh youth including two killed in accidents
एटा। अज्ञात वाहन की टक्कर से अलीगढ़ के युवक की मौत हो गई। वह भाई दूज पर पत्नी को ससुराल लेकर आया था। वहीं दो दिन पूर्व बाइक की चपेट में आए व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

पिलुआ थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार राजेश (21) पुत्र शिवचरन निवासी थाना इगलाश के गांव श्योरा जनपद अलीगढ़ की मौत हो गई। भाई विजय ने बताया कि राजेश दूज के पर्व पर अपनी पत्नी को लेकर बाइक से शहर के मोहल्ला भगीपुर में अपनी ससुराल आया था। रविवार शाम पत्नी को छोड़कर लौट रहा था। पिलुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव पुठिया के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। गंभीर स्थिति में आगरा रेफर किया गया, रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

वहीं सकीट थाना क्षेत्र के गांव नगला हमीर निवासी सुरेश (55) दो दिन पूर्व बेलदारी कर साइकिल से शाम के समय घर लौट रहा था। नगला जोरी के पास एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। परिजन इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज आए यहां से आगरा रेफर किया गया था। रविवार देर शाम मौत हो गई। मृतक के भाई बनवारीलाल ने बताया कि बाइक चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed