फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Aligarh, Etah railway line survey completed

अलीगढ़-एटा रेल लाइन का सर्वे पूरा

Tue, 29 Dec 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Tue, 29 Dec 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
Aligarh, Etah railway line survey completed
रेल विस्तार के लिए शहर के लोग अब हाईटेक आंदोलन का सहारा ले रहे हैं। क्षेत्रीय लोग ट्विटर पर संदेश भेज कर रेल विस्तार की मांग कर रहे हैं। ट्विटर पर दिए संदेश के जवाब में नार्दन रेलवे के जीएम की तरफ से जब एटा के लोगों को यह जानकारी दी गई कि एटा-अलीगढ़ 70 किमी रेल मार्ग का सर्वे पूरा हो गया तब लोगों को खुशी हुई। एटा को अलीगढ़ के अलावा इटावा तक रेल लाइन से जोड़ने की मांग की गई है।
विज्ञापन


ट्वीट पर जीएम नार्दन रेलवे ने लोगों से एटा में रेल विस्तार करने के लिए राय मांगी है। जीएम ने ट्वीट पर पूछा कर एटा से रेलवे लाइन को कौन से रेल मार्ग से जोड़ कर विस्तार किया जा सकता है। इसमें ज्यादातर लोग अलीगढ़, इटावा, कासगंज रेल मार्ग से जोड़ने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


बताते चलें एटा में चल रहे रेल विस्तार आंदोलन पर भाजपा के तीनों सांसद फर्रुखाबाद मुकेश राजपूत, क्षेत्रीय सांसद राजवीर सिंह और केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री राम शंकर कठेरिया की खामोशी अखरने वाली है, जबकि नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गांधी का इस मांग को लेकर जंतर-मंतर नई दिल्ली में दिया गया धरना और एक दो केंद्रीय मंत्रियों से मिलने तक सीमित हो गया है। अब नगर के युवा व्यापारी अनुज प्रकाश गुप्ता ने ट्विटर पर रेल विस्तार के हाईटेक आंदोलन की शुरूवात की है। गुप्ता ने नार्दन रेलवे के जीएम को ट्वीट कर एटा-टूंडला रेल लाइन को कासगंज के अलावा अलीगढ़ और इटावा से जोड़ने की मांग की है। गुप्ता के ट्वीट को जीएम ने रेल मंत्री सुरेश प्रभु को भी फॉरवर्ड किया है। जीएम ने ट्वीट कर यह जानकारी भी दी है कि एटा अलीगढ़ 70 किमी रेल मार्ग स्वीकृत होने के अलावा सर्वे पूरा हो चुका है। कारोबारी अनुज प्रकाश गुप्ता ने शहरवासियों से अपने टिवटर अकाउंट @hot_ani के माध्यम से रेल विस्तार आंदोलन में जुड़ने की अपील की है। इसके चलते आने वाले दिनों में रेल विस्तार आंदोलन जमीन से लेकर ट्विटर और व्ह्राटसएप पर दिखाई दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed