{"_id":"621e6352260241213c2c2f11","slug":"aligarh-and-budhvihar-depots-on-target-etah-news-agr525790360","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ और बुद्धविहार डिपो को दी हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ और बुद्धविहार डिपो को दी हिदायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। उप्र परिवहन निगम के महाप्रबंधक विवेक कुमार सोमवार देर शाम यहां पहुंचे। निगम की कार्यशाला में समीक्षा बैठक की। इस दौरान अलीगढ़ और बुद्धविहार डिपो उनके निशाने पर रहे। इन दोनों डिपो में राजस्व की स्थिति ठीक नहीं है। सुधार लाने की हिदायत दी। वहीं होली पर्व की तैयारियां करने के निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में अलीगढ़, बुद्धविहार, कासगंज, अतरौली, नरौरा के एआरएम सहित एआरएम फाइनेंस भी मौजूद रहे। महाप्रबंधक ने एटा से बुद्धविहार व अलीगढ़ जाने वाले यात्रियों का ब्योरा देखा। इस दौरान दोनों एआरएम को राजस्व सुधारने के निर्देश दिए। वहीं एटा डिपो के एआरएम राजेश यादव से कहा कि चुनाव के बाद बसे वापस आ जाएंगी। होली के त्योहार को लेकर विशेष ध्यान दें।
किसी भी यात्री को दिक्कत नहीं होती चाहिए। उन्होंने वर्कशॉप का निरीक्षण कर सामान आदि की व्यवस्था को देखा। तीन बसें खराब मिलीं, इस पर एसएम विनोद कुमार को निर्देश दिए कि बसों का सामान दिया जाए, जिससे उन्हें दुरुस्त कराया जा सका। इस दौरान फोरमैन देवेंद्र सक्सेना सहित अन्य सभी कर्मचारी मौजूद रहे।