{"_id":"6a357e8e3e483e8d3800566c","slug":"ali-ganj-road-jammed-by-maize-laden-vehicles-stuck-in-front-of-mandi-gate-etah-news-c-163-1-eta1002-152192-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मंडी गेट के सामने फंसे मक्का लदे वाहनों से अलीगंज मार्ग जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मंडी गेट के सामने फंसे मक्का लदे वाहनों से अलीगंज मार्ग जाम
Fri, 19 Jun 2026 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
अलीगंज रोड पर मंडी के आसपास शुक्रवार को जाम में फंसे वाहन। संवाद
एटा। कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में मक्का की आवक बढ़ते ही अनाज लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों ने अलीगंज रोड पर यातायात व्यवस्था ठप हो गई। शुक्रवार को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की वजह से रोडवेज बसों और ट्रकों को भी निकलने का रास्ता नहीं मिल पाया। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक दो घंटे से ज्यादा जाम लगा रहा। इस दौरान धूप और उमस भरी गर्मी में राहगीर पसीने से तर-बतर नजर आए।
अलीगंज रोड पर मंडी समिति परिसर के आसपास ही अनाज की तौल के लिए धर्मकांटे लगे हैं। मंडी में प्रवेश करने से पहले मक्का से लदी ट्रैक्टर ट्रॉलियों ने शुक्रवार सुबह करीब दस बजे धर्मकांटों की ओर रुख किया तो दोनों तरफ से आने-जाने वाले वाहन फंस गए। कुछ ही देर में वाहनों की संख्या और बढ़ गई। जाम में फंसे राहगीर अभिनेंद्र सिंह ने बताया कि एक चालक ने मक्का लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को बेतरतीब खड़े कर दिया था। इसी वजह से रोड पर अन्य वाहनों के जाम में फंसने की शुरूआत हुई। जाम की सूचना के बाद पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस कर्मियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को लाइन से आगे बढ़वाना शुरू किया तब जाकर जाम में फंसे रोडवेज बसों और ट्रकों को आगे निकलने का मौका मिल पाया। इस दौरान करीब दो घंटे आवागमन प्रभावित रहा। मंडी समिति के पिछले साल भी मक्का की आवक के दिनों में खासकर सुबह में मंडी समिति के आसपास जाम की स्थिति ऐसी ही रही थी।
सुबह मक्का लेकर मंडी पहुंचे थे। कांटे पर तौल कराकर लौटते समय जाम में फंस गए। गर्मी बहुत तेज थी जाम ने हालत खराब कर दी बृहस्पतिवार को भी मंडी आए थे तब भी जाम में घंटों फंसे रहे। - भावुक राजपूत, नगला सेमरा
विज्ञापन
हर साल मक्का व धान की आवक के दौरान यही हालात रहते हैं। जाम का स्थायी समाधान होना चाहिए। दस बजे से जाम लगा है। गर्मी और धूप से हालत खराब हो रही है किसान को हर तरह से परेशानी झेलनी ही है। - राहुल कुमार, कल्याणपुर