{"_id":"5f0b513c8ebc3e63a61f1ee5","slug":"agriculchure-etah-news-agr4501797188","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विभाग किसानों को दे रहा कृषि यंत्रों पर अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि विभाग किसानों को दे रहा कृषि यंत्रों पर अनुदान
विज्ञापन
एटा। कृषि विभाग वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजनांतर्गत किसानों को कृषि यंत्र पर अनुदान दे रहा है। अनुदान प्राप्त करने के लिए किसानों को विभागीय पोर्टल पर पंजीकरण कराना आवश्यक होगा। इसके आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई है।
शुक्रवार को उप कृषि निदेशक एमपी सिंह ने बताया कि पंजीकृत किसानों को कृषि यंत्र पर अनुदान दिया जा रहा है। सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजनांतर्गत अनुसूचित जाति, जनजाति, लघु, सीमांत एवं महिला कृषकों को 50 फीसदी तक अनुदान दिया जाएगा।
वहीं अन्य श्रेणी के कृषकों को 40 फीसदी का अनुदान दिया जा रहा है। इसके लिए कृषकों को विभागीय पोर्टल पर 15 जुलाई तक आवेदन करना होगा। उन्होंने बताया कि 10 हजार रुपये तक के अनुदान वाले कृषि यंत्रों के लिए जमानत धनराशि शून्य है।
विज्ञापन
वहीं 10 हजार से अधिक तथा एक लाख रुपये तक के अनुदान वाले कृषि यंत्र हेतु 2 हजार पांच सौ रुपये और एक लाख से अधिक अनुदान वाले कृषि यंत्रों हेतु 5 हजार रुपये जमानत धनराशि के रूप में देय होगी।
इन यंत्रों पर मिलेगा अनुदान
हस्त चालित स्प्रेयर, शक्ति चालित स्प्रेयर, एमबी प्लाऊ, लेजर लैंड लेवलर, हैरो, कल्टीवेटर, रिजर, मल्टीक्रॉप थ्रेसर, पावर ऑपरेटेड चैफ कटर, स्ट्रा रीपर, मिनी राइस मिल, मिनी दाल मिल, मिलेट मिल, ऑयल मिल विद फिल्टर प्रेस, पैकिंग मशीन, रोटावेटर, रेज्ड बेड प्लांटर, पावर टिलर, कंबाइन हार्वेस्टर सुपर एसएमएस, राइस ट्रांस प्लांटर एवं अन्य यंत्र।