फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Agra's JD inspected health services and gave instructions to improve them.

Etah News: आगरा के जेडी ने परखीं स्वास्थ्य सेवाएं, सुधारने के दिए निर्देश

Sat, 17 Jan 2026 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 17 Jan 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Agra's JD inspected health services and gave instructions to improve them.
मेडिकल कॉलेज में निरीक्षण करते आगरा के जेडी प्रशांत चंद्रा व अन्य अधिकारी। संवाद
एटा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को मेडिकल कॉलेज और सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। जेडी आगरा के नेतृत्व में टीम ने गहनता से जांच की। साथ ही स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में शनिवार को दोपहर करीब 2 बजे आगरा से ज्वॉइंट डायरेक्टर प्रशांत चंद्रा की टीम पहुंची। यहां पर इमरजेंसी में स्वास्थ्य सेवाओं को देखा। इसके बाद इमरजेंसी के पीछे लगे ऑक्सीजन प्लांट को देखा। प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह ने बताया कि लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट बंद पड़ा है। इसका वार्ड में कनेक्शन नहीं होने की वजह से ऑक्सीजन आपूर्ति नहीं हो पा रही है। टीम ने एमसीएच विंग का भी निरीक्षण किया। यहां बताया कि कंपनी ने अभी तक इस भवन को हस्तांतरित नहीं किया है।
विज्ञापन

सुविधाओं को बेहतर करने के उद्देश्य से मेडिकल कॉलेज के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग, ब्लड बैंक, एसएनसीयू आदि का निरीक्षण किया। सीएमएस डॉ. सुरेश चंद्रा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के चारों ओर चहारदवारी, पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने की वजह से मरीजों और तीमारदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि टीम ने रिपोर्ट तैयार कर ली है। इसको शासन को भेजा जाएगा। इसके बाद सीएचसी-पीएचसी का निरीक्षण किया। सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने केंद्रों की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed