फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Agra youth was murdered by his friend during money transaction

Etah News: पैसों के लेनदेन में दोस्त ने ही की थी आगरा के युवक की हत्या

Wed, 29 Jan 2025 06:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 29 Jan 2025 06:02 PM IST
विज्ञापन
Agra youth was murdered by his friend during money transaction
एटा। थाना जलेसर क्षेत्र में मंगलवार की सुबह पटना गांव के पास बंबे के पानी में एक युवक का अर्धनग्न अवस्था में शव मिला था। मृतक की पहचान आगरा निवासी शेरू के रूप में उसके भाई ने की। दोस्त सहित दो लोगों के खिलाफ लेनदेन में हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव बाबरपुर विनायक नगर थाना सिकंदरा जिला आगरा निवासी गब्बर सिंह ने बताया कि भाई शेरू उर्फ शेरा की टेढ़ी बगिया निवासी आशिक अली से दोस्ती थी। उसके पास उठना-बैठना रहता था। आशिक अली की पत्नी सोना ने भाई को बातों में फंसाकर काफी पैसा ले लिया और मांगने पर वापस नहीं दे रहे थे। इसी बात को लेकर आशिक अली और उसकी पत्नी ने 8 दिन पूर्व शेरू से विवाद करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। 27 जनवरी को सुबह के समय शेरू घर से टेढ़ी बगिया जाने की कहकर निकला था। दोपहर बाद लगभग 3:30 बजे उसने फोन कर बताया कि टेढ़ी बगिया में आशिक अली के घर पर काम से आया हूं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि देर रात तक जब शेरू घर पर नहीं पहुंचा, तो हम लोगों को चिंता हुई। मोबाइल नंबर पर कॉल किया तो फोन बंद जा रहा था। इसके बाद काफी तलाश और खोजबीन की लेकिन, कोई पता नहीं लगा। तब सिकंदरा थाने में पहुंचकर लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। बुधवार की सुबह जब अमर उजाला अखबार में समाचार पढ़ा तो एटा पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की पहचान भाई शेरू के रूप में की। आरोप है कि आशिक अली और उसकी पत्नी सोना ने ही भाई की हत्या की है। बताया कि सिकंदरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ जलेसर नितीश गर्ग ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जो भी तथ्य निकाल कर आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed