फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   aganbadi activist

संसाधन न देने पर एएनएम ने सर्वे से किया इनकार

Thu, 25 Jun 2020 10:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
aganbadi activist
एटा। कोरोना को लेकर सदर तहसील के गांव दूल्हापुर सहित कई गांव में एएनएम की ड्यूटी लगाई है। जहां उन्हें घर-घर जाकर जानकारी करनी है कि कोई व्यक्ति बाहर से तो नहीं आया है। वहीं, सीएमओ कार्यालय पर कई एएनएम ने कोविड से सुरक्षा के इंतजाम न देने पर कार्य करने से मना कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में दूसरे जनपदों व प्रांतों से लौटकर आए प्रवासी लोगों की जांच के निर्देश है। एएनएम व आशा को जांच के लिए लगाया गया है। जहां प्रत्येक को पचास घरों में दस्तक देनी हैं। वहीं घर के मुखिया से परिवार का विवरण लेने के साथ कोई बाहर से तो नहीं आया है। अगर आया है तो कब उसे कोई बीमारी तो नहीं है।
विज्ञापन

उसकी कोरोना की जांच हुई या नहीं आदि जानकारी लेनी है, लेकिन बृहस्पतिवार को सीएमओ कार्यालय पर आधा दर्जन एनएनम ने सर्वे करने से इंकार कर दिया। उनका कहना था कि कोविड से बचाव के लिए मास्क, सैनिटाइजर, ग्लव्स नहीं दिए गए हैं। ऐसे में वह कोरोना की चपेट में आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर स्वास्थ्य विभाग संसाधन देगा तो वह सर्वे करने के लिए तैयार है। सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल ने बताया कि कोविड के तहत जितने भी स्वास्थ्य कर्मचारी लगाए जाते हैं। सभी को संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। एएनएम का मामला संज्ञान में आया है। जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed