{"_id":"61f29da90465d5774a52167e","slug":"after-killing-the-woman-the-dead-body-was-thrown-in-the-forest-on-the-banks-of-the-river-etah-news-agr5224252194","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या कर शव नदी किनारे जंगल में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की हत्या कर शव नदी किनारे जंगल में फेंका
विज्ञापन
एटा। थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव भनऊघाट के पास करीब 45 वर्षीय महिला की हत्या कर शव को नदी किनारे जंगल में फेंक दिया। 26 जनवरी की सुबह ग्रामीण शौच आदि के लिए गए तो शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। काली नदी के किनारे बसे गांव भनऊघाट के जंगल से अज्ञात महिला का शव ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस द्वारा बरामद किया गया है। महिला के चेहरे पर प्रहार किए गए और रक्त रंजित कर शव फेंका गया है।
हत्या करने के बाद महिला का चेहरा कुचला गया है। आशंका है कि पहचान छिपाने के लिए ऐसा किया गया है। पुलिस की ओर से महिला की शिनाख्त कराने के काफी प्रयास किए गए लेकिन बृहस्पतिवार शाम तक पहचान नहीं हो सकी। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई है और शव को नदी किनारे लाकर डाला गया है।
थाना प्रभारी सुनील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जसरथपुर क्षेत्र का गांव भनऊघाट बॉर्डर का है। दूसरी ओर जिला मैनपुरी के कुरावली व भोगांव थाना का बॉर्डर लगता है। वहां के अपराधी भी हत्या करने के बाद शव को डाल सकते हैं। मृतका की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम गृह भिजवा दिया गया है। तीन दिन बीतने पर शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले का जल्द खुलासा करने के लिए टीमें लगाई गई हैं।