फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   After giving fake exam of two people, he himself became a policeman

Etah News: दो लोगों की फर्जी परीक्षा देने के बाद खुद बन गया सिपाही

Wed, 18 Jun 2025 10:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 18 Jun 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
After giving fake exam of two people, he himself became a policeman
एटा। एक युवक ने पहले अपने भाई के स्थान पर सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) की परीक्षा 2022 में दी। इसके बाद इसी प्रक्रिया में एक अन्य युवक की भी परीक्षा दी। पकड़ा गया तो जनपद गौतमबुद्धनगर की जेल में रहा। छूटकर आया तो पिछले साल खुद परीक्षा देकर उप्र पुलिस आरक्षी भर्ती प्रक्रिया में चयनित हो गया। एक शिकायत की जांच में सच्चाई सामने आने पर उसके विरुद्ध थाना अवागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

थाना अवागढ़ में उपनिरीक्षक गौतम सिंह ने अभिषेक निवासी कटेलिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में लिखा है कि एक व्यक्ति ने अभिषेक के खिलाफ प्रार्थनापत्र दिया। इसकी जांच कराई गई तो कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए। अभिषेक ने सीआईएसएफ में आरक्षी भर्ती प्रक्रिया के तहत 18 मई 2022 को अपने भाई सचिन के स्थान पर परीक्षा दी। इसी भर्ती प्रक्रिया में अजय जादौन नाम के अभ्यर्थी से पैसा लेकर उसकी जगह 26 मई 2022 को परीक्षा देने पहुंचा।
विज्ञापन

अधिकारियों और कर्मचारियों को पहचाना हुआ चेहरा दिखने पर शक हुआ। पड़ताल की गई तो पता लगा कि वह फर्जी अभ्यर्थी है। उसी दिन उसके विरुद्ध गौतमबुद्धनगर के थाना ईकोटेक में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई लेकिन इस दौरान भी उसने अपना असली नाम नहीं बताया और सचिन के नाम से उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई और उसे जेल भेज दिया गया। उसके विरुद्ध आरोपपत्र भी अदालत में भेज दिया गया और वहां मुकदमा शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमानत पर रिहा होने के बाद उसने उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती के लिए तैयार की। पिछले साल हुई परीक्षा में शामिल होने के बाद उसका चयन भी हो गया। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सामने आए तथ्यों के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed