फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   After delimitation, Jalesar voters liked BJP only.

Etah News: परिसीमन के बाद जलेसर के मतदाताओं को भाजपा ही आई रास

Fri, 12 Apr 2024 10:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 12 Apr 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
After delimitation, Jalesar voters liked BJP only.
एटा। जलेसर के मतदाताओं का सियासी स्वाद बदलता है तो दशकों तक कायम रहता है। 2009 से पहले मतदाता सपा को तवज्जो देते रहे। जबकि परिसीमन के बाद 2009 से हुए चुनाव में उन्हें भाजपा रास आ गई।
विज्ञापन

1951 में पहले चुनाव में जहां एटा के नाम से तीन लोकसभा सीट थीं। परिसीमन के बाद एटा और जलेसर लोकसभा सीट कर दी गईं। 1962 तक जलेसर सीट पर लगातार सांसद चुने जाते रहे। जबकि 1967 और 1971 में जलेसर सीट को खत्म किया गया। 1977 के चुनाव में यह सीट फिर बहाल हो गई। इसके बाद लगातार 2004 तक यहां सांसद चुने गए। 2008 के परिसीमन में इस सीट को खत्म कर दिया गया।
विज्ञापन

2009 में जो चुनाव हुआ, उसमें जलेसर और अवागढ़ क्षेत्र को आगरा लोकसभा सीट में शामिल कर दिया गया।
2009 से पहले जलेसर लोकसभा सीट भाजपा के लिए हमेशा चुनौतीपूर्ण रही। यहां महज एक बार 1991 में भाजपा के सुरेशानंद और 1996 में ओमपाल सिंह निडर ही पार्टी को जीत दिला सके। इसके बाद 1998 से 2004 तक तीन बार लगाताार सपा के प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कब्जा किया। इसके बाद मतदाताओं का मन बदल गया। 2009 और 2014 में भाजपा के रामशंकर कठेरिया को जिताकर संसद भेजा। बाद में एसपी सिंह बघेल भी भाजपा में शामिल हो गए और 2019 में सांसद चुने गए। वर्तमान में इसी क्षेत्र से प्रतिनिधित्व करते हुए आगरा सीट के सांसद व केंद्र सरकार में मंत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed