{"_id":"66cf48c5decf8d2b610b4e38","slug":"after-continuous-controversies-jaithra-police-station-in-charge-present-on-the-line-etah-news-c-163-1-eta1001-121966-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: लगातार विवादों के बाद जैथरा थाना प्रभारी लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: लगातार विवादों के बाद जैथरा थाना प्रभारी लाइन हाजिर
Wed, 28 Aug 2024 09:26 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 28 Aug 2024 09:26 PM IST
विज्ञापन
एटा। लगातार विवादों में रहने के बाद जैथरा थाना प्रभारी और एक एसआई को लाइन हाजिर किया गया है। विद्युत अधिकारियों से मारपीट के मामले में लापरवाही और थाना परिसर में गंगाजल से शपथ दिलाने का वीडियो वायरल होने के बाद बुधवार को यह कार्रवाई हुई है।
दो दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें थाना परिसर के अंदर हाथ में गंगाजल लेकर दो लोग चोरी की घटना में शामिल होने से इन्कार करते दिखे थे। जबकि इससे पहले थाना क्षेत्र के कस्बा धुमरी में विद्युत विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर पीटा था।
विद्युत अधिकारियों द्वारा तहरीर देने के बाद भी मामला टाला गया। बाद में आला पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर मुकदमा लिखा गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी न किए जाने पर विद्युत अधिकारियों व कर्मचारियों में पुलिस कार्यशैली को लेकर गुस्सा है।
विज्ञापन
एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने बुधवार को थाना प्रभारी जैथरा राजकुमार सिंह और उपनिरीक्षक राजकुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। अभी स्थायी रूप से किसी को थाना प्रभारी नहीं बनाया गया है। सीओ अलीगंज सुधांशु शेखर ने बताया कि कानून व्यवस्था में सुधार के लिए इस प्रकार का फेरबदल किया गया है।