फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   teenager committed suicide by drinking pesticide after an argument with her boyfriend on phone

प्रेमी से कहासुनी और मौत: फोन पर ऐसी क्या बात हुई जिससे आहत हो प्रेमिका ने पी लिया कीटनाशक? लड़के पर केस

Sat, 04 Jan 2025 08:24 AM IST
विजय पुंडीर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 04 Jan 2025 08:24 AM IST
सार

एटा जिले के एक गांव निवासी किशोरी के मामा ने बताया कि 2021 में बहनोई की मौत हो गई थी। इसके बाद बहन और भांजी लगभग 2 वर्ष तक हमारे यहां ही रहीं। इसी बीच कस्बा के अनुज भास्कर से भांजी का प्रेम संबंध हो गया। दोनों के मध्य फोन पर बातचीत होने लगी।

विज्ञापन
teenager committed suicide by drinking pesticide after an argument with her boyfriend on phone
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

एटा जिले के थाना अवागढ़ के एक गांव में किशोरी ने बृहस्पतिवार को प्रेमी से फोन पर कहासुनी के बाद कीटनाशक पी लिया। उपचार के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। मां ने प्रेमी पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

एक गांव निवासी किशोरी के मामा ने बताया कि 2021 में बहनोई की मौत हो गई थी। इसके बाद बहन और भांजी लगभग 2 वर्ष तक हमारे यहां ही रहीं। इसी बीच कस्बा के अनुज भास्कर से भांजी का प्रेम संबंध हो गया। दोनों के मध्य फोन पर बातचीत होने लगी। प्रेम प्रसंग की भनक जब घर वालों को लगी तो किशोरी पर बंदिशें लगा दी गईं। लगभग 1 वर्ष पूर्व जब एक गांव में बहन का मकान बन गया तो भांजी को लेकर वहां जाकर रहने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी दोनों का प्रेम प्रसंग जारी रहा। बृहस्पतिवार को किसी बात को लेकर फोन पर अनुज और भांजी के मध्य कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर उसने घर पर रखी गेंहू की फसल में लगाई जाने वाली कीटनाशक दवा पी ली। उस समय बहन एक मुकदमे में तारीख पर फिरोजाबाद गई हुई थी। लौटकर आने पर उसको अचेत देखा तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचीं।

विज्ञापन

चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। यहां से हालत नाजुक देखकर प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया गया। शुक्रवार को उपचार के दौरान वहां उसकी मौत हो गई। सीओ जलेसर नितीश गर्ग ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। और मामले की गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed