फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   After a quarrel at home, a woman swallowed a poisonous substance and died

Etah News: घर पर कहासुनी के बाद महिला ने निगला विषाक्त पदार्थ, मौत

Tue, 01 Jul 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 01 Jul 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
After a quarrel at home, a woman swallowed a poisonous substance and died
एटा। घर पर कहासुनी होने के बाद एक महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन मेडिकल कॉलेज लाए, यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं एक महिला और युवक ने भी विषाक्त पदार्थ निगल लिया। दोनों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

गांव भोजपुर थाना मिरहची निवासी कुलदीप ने बताया कि सोमवार की देर शाम मां सरला देवी (46) की किसी बात के चलते घर पर कहासुनी हो गई। रात लगभग 12 बजे मां ने घर पर रखा हुआ कोई विषाक्त पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर रात के लगभग 1 बजे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने मां को मृत घोषित कर दिया। शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही अपने साथ ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी शबीना ने घर पर कहासुनी होने के बाद तेजाब पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन लेकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचे, यहां इलाज चल रहा है। थाना सकीट के गांव नगला फुले निवासी संतोष कुमार ने बताया कि भाई राकेश की किसी बात के चलते घर पर कहासुनी हुई तो कीटनाशक निगल लिया। हालत खराब होने पर परिजन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लाए, यहां से उपचार के बाद सेहत में सुधार होने पर घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed