फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   After a fight, mother-in-law and daughter-in-law consumed toxic substance, admitted

Etah News: झगड़े के बाद सास-बहू ने खाया विषाक्त पदार्थ, कराया भर्ती

Mon, 12 Feb 2024 05:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 12 Feb 2024 05:18 PM IST
विज्ञापन
After a fight, mother-in-law and daughter-in-law consumed toxic substance, admitted
एटा। थाना सकीट क्षेत्र के एक गांव में सास-बहू में घरेलू मामले को लेकर रविवार की देर शाम झगड़ा हो गया। इसके बाद बहू ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। जब सास को जानकारी हुई तो उसने भी सेवन कर लिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जबकि शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने पति से झगड़ा होने पर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।
विज्ञापन

सकीट क्षेत्र के गांव अंगदपुर निवासी गिरीश चंद्र की पत्नी पूजा और मां रामबेटी को रविवार रात 8:45 बजे भर्ती कराया गया। दोनों ने आपस में कहासुनी और झगड़ा होने पर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। गिरीश ने बताया कि पत्नी और मां के बीच घरेलू मामले को लेकर झगड़ा हुआ था। पहले पत्नी ने चूहा मार दवा का सेवन किया और बाद में मां ने भी खा लिया। मां को लगा कि कहीं अनहोनी हो गई तो उसके ऊपर ही पूरा मामला डाल दिया जाएगा। तबीयत बिगड़ने पर दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद स्वास्थ्य लाभ मिलने पर सोमवार की सुबह घर लेकर आ गए हैं।
विज्ञापन

वहीं कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला किदवई नगर निवासी फिरदौस की पत्नी शाइना बेगम को रविवार की रात करीब 11 बजे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पति ने बताया कि पत्नी से झगड़ा हो गया था, इसके बाद देर रात विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। इलाज के बाद आराम मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed