फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   After a dispute with his wife, the labourer hanged himself and committed suicide.

Etah News: पत्नी से विवाद के बाद मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 10 Jan 2026 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 10 Jan 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
After a dispute with his wife, the labourer hanged himself and committed suicide.
संजीव का फाइल फोटो
एटा। गांव अखतौली में मजदूर का शव शनिवार सुबह फंदे से लटका मिला। पुलिस के मुताबिक पत्नी से कहासुनी के बाद मजदूर ने फंदा लगा लिया।
विज्ञापन

मिरहची थाना क्षेत्र के गांव अखतौली निवासी संजीव (27) हरियाणा राज्य के बल्लभगढ़ में एक हलवाई की दुकान पर मजदूरी करता था। शुक्रवार को ही वहां से घर लौटा था। रात में खाना खाकर सोया था। शनिवार की सुबह जब सब लोग उठे तो कमरे का दरवाजा बंद था। खिड़की से झांककर देखा तो फंदे से लटक रहा था। यह देखकर परिजन ने दरवाजा तोड़कर फंदे से उतारा। तब तक संजीव की सांसें थम चुकी थीं।

सूचना मिलते ही मिरहची थाना प्रभारी नीतू वर्मा मौके पर पहुंच गईं। बताया कि किसी बात के कारण युवक की पत्नी से कहासुनी हो गई। इसी वजह से शायद उसने फंदा लगा लिया। सीओ सदर संकल्पदीप कुशवाहा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed