फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Advocates' strike ends on Tehsildar's assurance

Etah News: तहसीलदार के आश्वासन पर अधिवक्ताओं की हड़ताल समाप्त

Tue, 16 Sep 2025 05:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 16 Sep 2025 05:37 PM IST
विज्ञापन
Advocates' strike ends on Tehsildar's assurance
अलीगंज। तहसीलदार के आश्वासन पर अधिवक्ताओं की हड़ताल मंगलवार को समाप्त हो गई। पांच दिन पहले अधिवक्ता हड़ताल पर गए थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने तहसीलदार और नायब तहसीलदार न्यायालय का कार्य बहिष्कार कर दिया था। दूसरे दिन शनिवार को किसी प्रशासनिक अधिकारी के संपर्क न किए जाने पर गुस्साए अधिवक्ता अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए थे। शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार करते हुए एसडीएम जगमोहन गुप्ता को ज्ञापन दिया था।
इसमें बार के अध्यक्ष शेष तिवारी ने बताया था इससे पहले कई बार जिलाधिकारी एवं एडीएम प्रशासन को ज्ञापन दिया जा चुका है। इसके बाद भी तहसीलदार के न्यायालय की समस्याएं दूर नहीं हो सकी हैं। आदेश के बाद भी दाखिल-खारिज की पत्रावली लंबित हैं। पूर्ण साक्ष्य होने पर भी विरासत पत्रावली को लेखपाल निरस्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

दस साल होने पर भी असंक्रमणी भूमि को संक्रमणि नहीं किया जा रहा है। अनधिकृत रूप से तहसील में काम कर रहे युवक अधिवक्ताओं का कतई मान-सम्मान नहीं करते हैं। ऐसी अनेक समस्याओं पर अधिवक्ता हड़ताल पर चले गए थे। तहसीलदार संजय सिंह ने मंगलवार को बार के अध्यक्ष, सचिव प्रमोद सक्सेना, अन्य पदाधिकारियों सहित वरिष्ठ अधिवक्ताओं से वार्ता करते हुए समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस पर अधिवक्ताओं ने हड़ताल वापस ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed