फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Advocates stopped passenger train

अधिवक्ताओं ने रोकी पैसेंजर ट्रेन

Thu, 05 Feb 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Thu, 05 Feb 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
Advocates stopped passenger train
आगरा में हाईकोर्ट खंडपीठ की स्थापना की मांग के लिए अधिवक्ताओं की लड़ाई तेज होती जा रही है। गुरुवार को दोपहर बाद सैकड़ों अधिवक्ताओं ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर एटा-टूंडला पैसेंजर ट्रेन को रोक लिया और ट्रैक पर लेट गए। इस दौरान नारेबाजी की। करीब आधा घंटा तक अधिवक्ताओं का प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान ट्रेन स्टेशन पर ही खड़ी रही। प्रदर्शन के बाद रवाना हो सकी।
विज्ञापन



खंडपीठ स्थापना के लिए अधिवक्ताओं का प्रदर्शन जारी है। हर हाल में आगरा में खंडपीठ स्थापना पर अड़े अधिवक्ता पीछे हटते दिखाई नहीं दे रहे हैं। आगरा खंडपीठ संघर्ष समिति के समर्थन में कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का भी प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को यह प्रदर्शन रेलवे स्टेशन तक पहुंच गया। सैकड़ों अधिवक्ता दोपहर लगभग 3.30 बजे स्टेशन पहुंचे। वहां अधिवक्ताओं ने एटा से टूंडला जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को रोक दिया। नारेबाजी कर ट्रेन के आगे लेट ले गए।
विज्ञापन



कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह कंज ने कहा कि खंडपीठ स्थापना के लिए संघर्ष जारी है। आगरा में खंडपीठ की स्थापना कराकर रहेंगे। बताया कि एसोसिएशन का पहले से ही आगरा की संघर्ष समिति को समर्थन है। महासचिव सुनील कुमार यादव ने बताया कि गुरुवार को अधिवक्ताओं ने एटा-टूंडला पैसेंजर ट्रेन रोककर प्रदर्शन किया। इस मौके पर सतेंद्र सिंह, राकेश यादव, अमित जौहरी, इस्लाम मु. सैफी, आलोक राजपूत, यतींद्र कुमार शर्मा, रामप्रताप सारंग, गिरीश चंद्र पांडेय, विनीत भारद्वाज, शीलेंद्र सविता, राकेश यादव आदि अधिवक्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस व पीएसी रही तैनात
एटा। अधिवक्ताओं द्वारा ट्रेन रोकने की सूचना पर पुलिस व पीएसी मौके पर पहुंच गई और शांति व्यवस्था बनाए रखी। जब तक अधिवक्ता ट्रैक से हट नहीं गए और ट्रेन गंतव्य को रवाना नहीं हुई पुलिस व पीएसी वहीं तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed