फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   advocate rises railway related problems

वकीलों ने उठाई रेल विस्तार की मांग

Fri, 20 Feb 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Fri, 20 Feb 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
advocate rises railway related problems

विज्ञापन
जिले में रेल विस्तार की मांग जोर पकड़ने लगी है। गांव से शहर तक, एटा से दिल्ली तक इसे लेकर आंदोलन और ज्ञापन का शोर गूंज रहा है। रेल विस्तार की मांग को लेकर लोग सक्रिय हो गए हैं। सामाजिक संगठन आंदोलन की राह पर हैं। शुक्रवार को युवा शक्ति संगठन के नेतृत्व में दर्जनों अधिवक्ताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। अमित जौहरी व राजेश माथुर ने संयुक्त जानकारी देते हुए बताया कि रेल विस्तार का आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस मौके पर प्रभात कुमार चौहान, राजेश बाबू सक्सेना, योगेश कुमार सक्सेना, हिमांशु अस्थाना, ग्रीश मिश्रा, राहुल रतन शाक्य, आदेश बाबू सक्सेना, श्यामवीर सिंह यादव मौजूद थे।

तो वहीं नगर पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी और सामाजिक संस्था लक्ष्य प्रमुख नीरज गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन कर रेल विस्तार और एटा आगरा के बीच इंटरसिटी एक्सप्रेस संचालन की मांग शुरू की। इन लोगों ने प्रधानमंत्री से पिछडे़ जिले के लिए रेल सुविधाएं बढ़ाने की मांग की। धरना में जनपद के दर्जनों लोग शामिल हो रहे हैं। बताते चलें कि गुरुवार को सामाजिक संस्था लक्ष्य प्रमुख नीरज गुप्ता के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली स्थित रेल भवन में रेलमंत्री सुरेश प्रभु से भेंट कर एटा कासगंज रेल विस्तार और एटा आगरा के बीच इंटरसिटी एक्सप्रेस चलाने की मांग की थी। तो वहीं स्थानीय रेलवे स्टेशन पर किसान यूनियन ने विशाल बैठक कर शहर के प्रमुख मार्गों से रैली निकालक र जनसमर्थन बढ़ाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed