फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   advocate, protest, road jam, etah

वकीलों का आक्रोश फूटा, जीटी रोड पर लगाया जाम

Mon, 02 Dec 2019 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
advocate, protest, road jam, etah
जीटी रोड पर जमीन पर बैठकर जाम लगाते अधिवक्ताओं से हाथ जोड़कर जाम खोलने का अनुरोध करते एएसपी- संवा? - फोटो : ETAH
एटा। अधिवक्ता पुत्र के नामजद शेष हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होने पर सोमवार को वकीलों का आक्रोश बढ़ गया। क्रमिक अनशन पर बैठे वकील हाथ में तख्तियां लेकर पुलिस-प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए एसएसपी कार्यालय पहुंच गए। यहां नारेबाजी और हंगामे के बाद कचहरी तिराहा पर पहुंचकर वकीनों ने जीटी रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने समझा-बुझाकर किसी तरह जाम खुलवाया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव राकेश यादव के पुत्र आकाश यादव पर विगत नौ नवंबर को घर में घुसकर जानलेवा हमला किया गया था। हमले में आकाश घायल हो गया था। मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इनमें से पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

वहीं दो फरार हैं। इसके विरोध में वकील 11 नवंबर से हड़ताल और 18 नवंबर से क्रमिक अनशन पर हैं। आंदोलन में तहसील अलीगंज और जलेसर के अधिवक्ता भी शामिल हैं। इधर, सोमवार को तहसील अलीगंज बार अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा और जलेसर बार अध्यक्ष मनोज जैन के कलेक्ट्रेट पहुंचते ही वकीलों का धैर्य जवाब दे गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वकील हाथों में पट्टियां लेकर सड़क पर उतर आए। नारेबाजी करते हुए एसएसपी ऑफिस पर पहुंच गए। इसके बाद वकील यहां से नारेबाजी करते हुए कचहरी तिराहा स्थित जीटी रोड पर पहुंचे और सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। सूचना पर एएसपी क्राइम राहुल कुमार और सीओ सदर इरफान नासिर खां भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने वकीलों को समझा-बुझाकर शांत किया। पुलिस के आश्वासन के बाद जाम खुल सका।
लगी रहीं वाहनों की लंबी कतारें
अधिवक्ताओं द्वारा जीटी रोड जाम करने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। वकीलों ने बमुश्किल जाम एक घंटे लगाया, लेकिन यातायात सुचारु होने में काफी समय लग गया।
पुलिस को जोड़ने पड़े हाथ
जाम लगा रहे अधिवक्ताओं को मनाने के लिए एएसपी क्राइम राहुल कुमार को वकीलों के हाथ जोड़ने पड़े। इस दौरान पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच काफी गहमागहमी होती रही। महिला अधिवक्ताओं ने भी अपने साथियों के साथ पूरी भागीदारी निभाई।
दोपहर बाद शुरू हुए बैनामा
अधिवक्ताओं की हड़ताल में तहसील के अधिवक्ता भी शामिल हैं। सोमवार को तहसील के रजिस्ट्री कार्यालय में दोपहर एक बजे तक सन्नाटा पसरा रहा। इस दौरान एक अधिवक्ता रेलवे के लिए बैनामा कराने पहुंचा। हड़ताल कर रहे अधिवक्ताओं ने इसका विरोध किया, लेकिन वह नहीं माने और रजिस्ट्री कराकर ही माने। हड़ताल कर रहे अधिवक्ताओं ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय से चले जाने को कहा। इस पर सब रजिस्ट्रार मोहम्मद आला नकवी ने एडीएम से बात की और कार्यालय में बैठकर कार्य किया। दोपहर बाद उन्होंने 48 रजिस्ट्री कीं।

अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल मिला था। वकीलों ने नारेबाजी कर जीटी रोड पर जाम भी लगाया। वकीलों को आश्वस्त किया गया है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
सुनील कुमार सिंह, एसएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed