{"_id":"6701474934c7d0683003e89d","slug":"advocate-pleading-in-dowry-harassment-case-beaten-up-and-attempt-to-murder-by-strangulation-in-etah-2024-10-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: गालियां देते हुए अधिवक्ता को पीटा... गला दबाकर हत्या की कोशिश; दहेज उत्पीड़न के केस में कर रहे पैरवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: गालियां देते हुए अधिवक्ता को पीटा... गला दबाकर हत्या की कोशिश; दहेज उत्पीड़न के केस में कर रहे पैरवी
Sat, 05 Oct 2024 08:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 05 Oct 2024 08:14 PM IST
सार
एटा में गालियां देते हुए अधिवक्ता को पीटा। फिर गला दबाकर हत्या की कोशिश की गई। वह दहेज उत्पीड़न के केस में पैरवी कर रहे।
विज्ञापन
गालियां देते हुए अधिवक्ता को पीटा... गला दबाकर हत्या की कोशिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में थाना कोतवाली नगर में विनीत कुमार एडवोकेट निवासी पीपल अड्डा ने मोहल्ले के ही पिता-पुत्री व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि इन लोगों ने घर के सामने घेरकर उन्हें गालियां देते हुए उनकी पीटाई किए और गला दबाकर हत्या करने का प्रयास भी किया। वह महिला के दहेज उत्पीड़न के मामले में पति की ओर से पैरवी कर रहे हैं।
विज्ञापन
अधिवक्ता विनीत कुमार ने बताया कि वह चार अक्टूबर की दोपहर बाद लगभग 3:30 बजे पीपल अड्डा गली नंबर दो में घर के सामने पहुंचे। तभी पड़ोसी प्रशांत गुप्ता और उनकी पुत्री कोमल ने चार अज्ञात लोगों के साथ मिलकर मुझे पकड़ लिया। सभी लोग धमकाते हुए जातिसूचक शब्दों के साथ गालियां देने लगे।
विज्ञापन
विरोध करने पर लात-घूसों से बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। बचकर जैसे ही घर के अंदर भागने लगा, प्रशांत ने पकड़ लिया। इसके बाद इन लोगों ने गला दबाकर मेरी जान लेने का प्रयास किया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग व राहगीर रुक गए। किसी तरह से इन लोगों से मुझको बचाया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
कोतवाली नगर प्रभारी राजेश चौहान ने बताया कि कोमल का अपने पति से विवाद और मुकदमा चल रह है। इस मुकदमे में पति की ओर से विनीत कुमार पैरवी कर रहे हैं। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों की रंजिश है। मामला दर्ज कर लिया गया और जांच की जा रही है।