फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Advocate Dhairyaprakash Expelled from Bar Association

Etah News: अधिवक्ता धैर्यप्रकाश बार एसोसिएशन से निष्कासित

Thu, 07 May 2026 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 07 May 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Advocate Dhairyaprakash Expelled from Bar Association
अलीगंज। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र सिंह शाक्य ने अधिवक्ता धैर्यप्रकाश शाक्य को एसोसिएशन से निष्कासित कर दिया है। बार के अध्यक्ष ने धैर्यप्रकाश को भेजे नोटिस में अनुशासनहीनता का आरोप लगाया है। नोटिस में एसडीएम के न्यायालय बहिष्कार की घोषणा के बाद भी काम करने का आरोप है।
विज्ञापन


बार से अध्यक्ष महेंद्र सिंह शाक्य ने जारी किए नोटिस में कहा है कि एसडीएम के न्यायालय बहिष्कार की घोषणा सभी अधिवक्ताओं का सामूहिक निर्णय था। आंदोलन के समय सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे थे, लेकिन धैर्यप्रकाश ने पुराहार गांव से संबंधित एक मामले में मुल्जिमों की ओर से पैरवी करते हुए पर्चा दाखिल किया तथा जमानत प्रस्तुत की। यह संगठन के निर्णय के विपरीत कार्य, अनुशासनहीनता तथा बार एसोसिएशन की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य है। इधर अधिवक्ता धैर्यप्रकाश शाक्य ने कहा इसकी उनको कोई जानकारी नहीं है और न उनको इस संबंध में कोई नोटिस मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed