{"_id":"60fab43c8ebc3e5878411c6a","slug":"administration-removed-encroachment-on-agra-road-etah-news-agr5009023126","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने आगरा रोड पर हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने आगरा रोड पर हटवाया अतिक्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। आगरा रोड स्थित मोहल्लों में जलभराव होने के कारण शुक्रवार को जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटवाया। नाले के ऊपर किए गए अवैध निर्माण को जेसीबी मशीन के माध्यम से तुड़वाया गया।
शुक्रवार को जिला प्रशासन और नगर पालिका ने मिलकर आगरा रोड के किनारे दोनों तरफ अतिक्रमण हटवाया। नाले के ऊपर बनी दीवारों को तुड़वाया और पटरियों पर लगे होर्डिंग्स आदि को हटाया गया। ईशन नदी से क्रिश्चियन इंटर कॉलेज तक यह अभियान चलाया गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी अलंकार अग्निहोत्री, नगर पालिका के ईओ डॉ. दीप वार्ष्णेय, एसएचओ कोतवाली नगर सुभाष कठेरिया सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
--------------------
स्वयं हटाया अतिक्रमण:
आगरा रोड पर दोनों ओर गिट्टी, चंबल, बालू आदि भवन निर्माण सामग्री डालकर कई लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था। प्रशासन की ओर से बृहस्पतिवार को अतिक्रमण हटाने के लिए मुनादी कराई गई। जिसके बाद कार्रवाई के डर से शुक्रवार को कई लोगों ने ट्रैक्टर व जेसीबी के माध्यम से निर्माण सामग्री स्वयं हटा ली।
विज्ञापन
-------------------------
नहीं कराई नाले की सफाई:
आगरा रोड के दोनों ओर बने नालों के ऊपर से अतिक्रमण तो हटवा दिया गया। लेकिन इन नालों की सफाई नहीं कराई गई। सफाई न होने की वजह से पानी नाले में भरा हुआ है।
-----------------
आगरा रोड पर दोनों ओर नाले के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया है। नालों की सफाई भी कराई जाएगी।
- डॉ. दीप वार्ष्णेय, ईओ नगर पालिका एटा
----------------