फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   administration meeting with farmer

आवासीय परिसर व संपर्क मार्ग बनाने को लेकर डीएम ने किसानों से की वार्ता

Sat, 07 Nov 2020 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
administration meeting with farmer
कलक्ट्रेट सभागार में बैठक करते डीएम सुखलाल भारती ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। जिलाधिकारी सुखलाल भारती की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में 1320 मेगावाट, जवाहरपुर तापीय विद्युत परियोजना मलावन क्षेत्र के ग्राम निगोह, हसनपुर एवं लभेटा में परियोजना के आवासीय परिसर व संपर्क मार्ग के निर्माण को लेकर किसानों से वार्ता की। भूमि की दरों के निर्धारण को लेकर वार्ता की गई।
विज्ञापन

भूमि क्रय समिति के सदस्यों के समक्ष सर्किल रेट के चार गुना दर पर परियोजना, मलावन के आवासीय परिसर एवं पहुंच मार्ग के लिए भूमि देने पर अपनी सहमति व्यक्त की। डीएम ने सर्किल रेट की चार गुनी दर पर भूमि क्रय के लिए स्वीकृति दी। जवाहरपुर तापीय विद्युत परियोजना द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 91 से परियोजना तक संपर्क मार्ग के लिए ग्राम मलावन के भूमि को क्रय करने को लेकर डीएम की मौजूदगी में निकाय व प्रभावित ग्रामीणों के बीच भूमि की दरों के निर्धारण के संबंध में वार्ता हुई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने भूमि क्रय समिति के सदस्यों के समक्ष सर्किल रेट के चार गुना दर पर जवाहरपुर तापीय विद्युत परियोजना के आवासीय परिसर व पहुंच मार्ग के लिए भूमि देने पर सहमति व्यक्त की। सदस्य सचिव क्रय निकाय ने अवगत कराया कि संपर्क मार्ग की 880 मीटर लंबाई अकबरपुर, मलावन चरागाह क्षेत्र से होकर गुजरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस भूमि के समतुल्य क्षेत्रफल की भूमि चिह्नित कर ली गई है और इसे विनिमय द्वारा शासन को मुहैया करा दी जाएगी। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने सर्किल रेट की चार गुनी दर पर भूमि क्रय के लिए स्वीकृति प्रदान की। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व केशव कुमार, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र, एसडीएम सदर अबुल कलाम, जवाहरपुर विद्युत तापीय परियोजना के चीफ इंजीनियर राजेंद्र सिंह, आरएस कुशवाह, सहित अन्य अधिकारीगण और ग्राम प्रधान व किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed