{"_id":"6532beed4c00aebd840954b9","slug":"administration-and-police-laid-foundation-for-rrc-etah-news-c-163-1-sagr1016-7190-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: प्रशासन और पुलिस ने आरआरसी के लिए भरवाई नींव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: प्रशासन और पुलिस ने आरआरसी के लिए भरवाई नींव
Fri, 20 Oct 2023 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 20 Oct 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
सकीट। थाना क्षेत्र के ग्राम नौरंगाबाद में महिलाओं ने आरआरसी निर्माण के लिए नींव भरने नहीं दी थी। इसी लेकर शुक्रवार को प्रशासनिक और राजस्व विभाग के अधिकारियों व पुलिस ने नींव भरवाई। वहीं विरोध करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर भी दी गई।
नायब तहसीलदार सतीश चंद्र अपने साथ राजस्व व पुलिस टीम लेकर गांव पहुंचे। विरोध कर रहे ग्रामीणों को समझा-बुझाकर कार्य पूरा कराया गया। ग्राम प्रधान पति संजेश यादव ने बताया कि पहले राजस्व विभाग की टीम दो बार उपजिलाधिकारी के आदेश पर पैमाइश कराई गई थी। इसके बावजूद महिलाओं व पुरुषों ने नींव नहीं लगाने दी। सरकारी काम में बांधा डालने और विरोध करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।