{"_id":"6138fb208ebc3eb62579ee1e","slug":"action-will-be-taken-if-cows-are-found-roaming-on-the-road-dm-etah-news-agr506860184","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंश सड़क पर घूमते मिले तो होगी कार्रवाई : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंश सड़क पर घूमते मिले तो होगी कार्रवाई : डीएम
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में निर्देश देते डीएम अंकित अग्रवाल।
- फोटो : ETAH
एटा। जिले में चल रहे निर्माण कार्यों और शासन के नवीन 37 प्राथमिकता बिंदुओं पर कलक्ट्रेट सभाकक्ष में समीक्षा बैठक हुई। डीएम अंकित अग्रवाल ने निर्देश दिए कि सभी निर्माण गुुणवत्तापूर्वक समय से पूरे कराए जाएं। हिदायत दी कि गोवंश सड़क पर घूमते मिले तो संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने कहा कि मेडीकल कॉलेज, एमसीएच विंग में जो भी कार्य अपूर्ण है, उसको जल्द पूरा कराएं। त्वरित आर्थिक विकास योजना मुख्यमंत्री जी की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। इससे संबंधित जो भी कार्य निर्माणधीन है उन्हें प्रत्येक दशा में नवंबर तक पूरा कराएं। आईसीडीएस विभाग को 79 आंगनबाड़ी केंद्र में से सिर्फ 39 ही हैंडओवर हुए हैं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं ईओ नगर पालिका से कहा कि निराश्रित गोवंशों को गोशाला में पहुंचाएं।
इसके अलावा निष्प्रयोज्य भवनों की नीलामी कराकर ध्वस्तीकरण, बूथ वाले विद्यालयों में आयोग की मंशानुसार एएमएफ सुविधाएं आदि को लेकर भी निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ डॉ.अवधेश कुमार बाजपेयी, सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी, सीएमएस डॉ. अशोक कुमार, प्रोबेशन अधिकारी राजीव पांडेय, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, सीवीओ एसपी सिंह, डीएसएटीओ रमेश चंद्र, बीएसए संजय सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत एपी सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सतीश कुमार, डीएओ एमपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस महीने बनाए जाएंगे 15 हजार आयुष्मान कार्ड
डीएम ने निर्देश दिए कि आयुष्मान भारत योजना के तहत सितंबर में हर हाल में 15 हजार लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं। इसमें स्वयं सहायता समूहों की मदद लें। समूह को दस रुपये प्रति कार्ड प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। परिवार के मुखिया का कार्ड बन गया है तो अन्य सदस्यों के नाम भी प्राथमिकता से कार्ड में सम्मिलित कराएं।