{"_id":"605b78558ebc3e8cbc560a38","slug":"action-will-be-taken-against-others-including-convicted-policemen-ig-etah-news-agr4860323106","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोषी पुलिसकर्मियों सहित अन्य के खिलाफ होगी कार्रवाई: आईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोषी पुलिसकर्मियों सहित अन्य के खिलाफ होगी कार्रवाई: आईजी
विज्ञापन
एटाः कोतवाली देहात परिसर में फ़र्जी मुठभेड़ कांड की जानकारी करते आईजी अलीगढ़ पीयूष मोर्डिया ।
- फोटो : ETAH
एटा। फर्जी मुठभेड़ मामले में मंगलवार को पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद बुधवार को पुलिस महानिरीक्षक, अलीगढ़ की ओर से पीड़ित परिजनों से मिले और बातचीत कर न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। पुलिसकर्मियों के अलावा जांच में दोषी मिलने वाले अन्य लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं। दोषी पुलिसकर्मियों की तलाश में कई गठित टीमें दबिश दे रहीं हैं।
पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़ पीयूष मोर्डिया ने बुधवार को कोतवाली देहात परिसर में वार्ता के दौरान बताया कि मंगलवार को दर्ज मुकदमे में दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इनका कहना है कि चार फरवरी को ढाबा पर खाना खाने के रुपयों को लेकर दो सिपाहियों से कहासुनी हुई थी। इसके बाद दोनों पुलिसकर्मियों ने तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक सहित अन्य पुलिस को बुलाकर ढाबा से 10 लोगों को हिरासत में लिया और सभी के खिलाफ मुठभेड़ दिखाकर व अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। आईजी ने बताया कि मामले को गंभीरता लेकर एएसपी राहुल कुमार से जांच कराई गई। इसमें तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक इंद्रेशपाल, संतोष कुमार व शैलेंद्र के अलावा कई लोग दोषी पाए गए। इनके खिलाफ जिलाधिकारी को दी गई शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
सीओ अतरौली व क्राइम ब्रांच अलीगढ़ करेगी जांच
आईजी पीयूष मोर्डिया का कहना है कि फर्जी मुठभेड़ में पुलिसकर्मियों के खिलाफ दर्ज कराए गए मामले की जांच सीओ अतरौली राकेश गुप्ता को सौंपी गई है। निष्पक्ष और निर्भीकता के साथ जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं कोतवाली देहात पुलिस की ओर से ढाबा संचालक सहित अन्य 10 लोगों के खिलाफ लिखाए गए मुकदमों की जांच क्राइम ब्रांच अलीगढ़ की ओर की जाएगी। अब तक की जांच में कई लोगों के नाम सामने आए हैं, इनका जिक्र अभी नहीं किया जाएगा।