फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Action will be taken against negligence in payment of JSY beneficiaries

Etah News: जेएसवाई लाभार्थियों के भुगतान में लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई

Thu, 30 Jan 2025 05:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 30 Jan 2025 05:42 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against negligence in payment of JSY beneficiaries
एटा। जिला स्वास्थ्य समिति एवं राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस संबंधी बैठक बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम ने चेतावनी दी कि जेएसवाई (जननी सुरक्षा योजना) के भुगतान में लारवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


डीएम प्रेम रंजन सिंह ने समीक्षा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन 10 फरवरी को किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आईसीडीएस, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा से समन्वय स्थापित कर सभी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों में एलबेंडाजॉल की टेबलेट पहुंचाई जाए। 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को ये खिलाई जा कसे। संस्थागत प्रसव की प्रगति को सुधारें। वीएचएनडी सत्र का नोडल अधिकारी नियमित रूप से भ्रमण करें। अति कुपोषित तथा कुपोषित बच्चों को चिह्नित करते हुए एनआरसी में भर्ती कराएं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सभी चिकित्सालयों में अग्निशमन से संबंधित उपकरणों को भी समय-समय पर चेक कराया जाए और उनकी एक्सपायरी डेट को भी जरूर चेक किया जाए। डीएफओ सुंदरेशा, सीएमओ डाॅ. यूके त्रिपाठी, सभी एसीएमओ, डिप्टी सीएमओ, एमओआईसी के अलावा डीआईओएस इंद्रजीत प्रजापति, जिला कृषि अधिकारी मनवीर सिंह, डीएसटीओ प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed