फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Action will be taken against mining without permission

Etah News: बिना अनुमति खनन पर होगी कार्रवाई

Thu, 08 Aug 2024 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 08 Aug 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against mining without permission
जलेसर। तहसील सभागार में बृहस्पतिवार को बैठक हुई। तहसील क्षेत्र में चल रहे अवैध खनन को लेकर एसडीएम ने कहा कि बिना अनुमति खनन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम प्रतीत त्रिपाठी ने बताया कि किसानों को अपनी निजी जमीन में 100 घनमीटर तक खनन करने के लिए किसी अनुमति की आवश्यकता नहीं होती है। यह खनन फावड़े से कराना होगा। यदि इससे अधिक क्षेत्रफल में कोई खनन करता है तो उसे पहले अनुमति लेनी होगी। यदि बिना अनुमति के खनन किया गया तो बर्दाश्त नहीं होगा। खनन माफिया के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 5 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही अवैध खनन करने वाली मशीनों व मालिकों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों को अवैध खनन सहित कोई भी अवैध कार्य न होने देने के निर्देश दिए। कहा कि यदि कोई जानकारी मिलती है तो तत्काल मौके पर पहुंचकर उसे रुकवाएं। इसके बाद भी यदि ऐसी कोई शिकायत पाई जाती है तो संबंधित थाना प्रभारी के विरुद्ध भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सीओ कृष्ण मुरारी दोहरे, तहसीलदार राकेश कुमार, खनन निरीक्षक सुरेश कुमार, अपराध निरीक्षक आदेश यादव, थानाध्यक्ष सकरौली दयानारायण त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed