फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Action taken against more than eight thousand criminals before Nikay Chunav in Etah

UP Nikay Chunav: आठ हजार से अधिक अपराधियों के खिलाफ हुई कार्रवाई, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं

Sat, 29 Apr 2023 07:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 29 Apr 2023 07:34 PM IST
सार

UP Nikay Chunav: एटा में पुलिस ने आठ हजार से अधिक अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की है। इस कार्रवाई से पुलिस ने साफ संदेश दे दिया है कि निकाय चुनाव में गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं है। 


 

विज्ञापन
Action taken against more than eight thousand criminals before Nikay Chunav in Etah
Etah News : यूपी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में पुलिस ने निकाय चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। आठ हजार से अधिक के खिलाफ कार्रवाई की गई है। गुंडा एक्ट, गैंगस्टर आदि कार्रवाई कर पुलिस ने संदेश दे दिया है कि गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं है।

विज्ञापन


निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बाद से जिले भर में शांतिभंग के तहत आठ हजार के करीब लोगों को पाबंद किया गया है। इसके साथ ही गुंडा एक्ट में 55 अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इनमें से 16 को जिलाबदर किया गया है। ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं कर सकें।

विज्ञापन

69 वांछितों को जेल भेजा गया

इसके अलावा 11 ऐसे अपराधी चिह्नित किए गए, जिनका अपराध की दुनिया से जुड़ाव रहा है। या अभी भी सक्रिय अपराधी की भूमिका में रहे हैं। इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। जबकि 189 वारंटी गिरफ्तार किए गए हैं। 69 वांछितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई होनी तय

एएसपी क्राइम विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि आचार संहिता लागू होने के बाद अपराधियों पर कार्रवाई बढ़ाई गई हैं। अब तक 8300 के करीब अपराधियों को चिह्नित कर विभिन्न प्रकार की कार्रवाई की गई हैं। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। अपराधियों को किसी भी स्तर पर छूट नहीं दी जाएगी। उनके खिलाफ कार्रवाई होनी तय है।

पड़ोसी जिलों के अपराधियों को भी किया गया चिह्नित

एएसपी क्राइम ने बताया कि पड़ोसी जिलों के अपराधियों को भी चिह्नित किया गया है। जो जिले में रहकर सक्रियता बरत रहे थे, उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए भी पत्राचार किया गया है। अब कोई भी अपराधी पुलिस की नजर से नहीं बच सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed