फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Action on nursing homes till late night

देर रात तक हुई नर्सिंग होमों पर कार्रवाई

Thu, 14 Oct 2021 06:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
Action on nursing homes till late night
शिकोहाबाद रोड स्थित एक अपंजीकृत नर्सिंग होम में ओटी देखते एसडीएम सदर ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। प्रशासन, स्वास्थ्य और पुलिस की टीम ने बुधवार शाम अपंजीकृत नर्सिंग होमों पर छापा मारकर कार्रवाई की, जो देर रात तक चलती रही। संचालकों को नोटिस जारी किए गए। कुछ स्थानों से तो डॉक्टर व स्टाफ शटर गिराकर भाग गए। बंद नर्सिंग होम के बाहर नोटिस चस्पा किए गए। एसडीएम सदर अलंकार अग्निहोत्री व अपंजीकृत नर्सिंग होम के नोडल अधिकारी डॉ. राजेश शर्मा ने शहर के नर्सिंग होम व क्लीनिकों पर छापा मारकर कार्रवाई की। कार्रवाई का दौर देर रात तक चला।
विज्ञापन

टीम को शिकोहाबाद रोड स्थित कृष्णा नर्सिंग होम बंद मिला। टीम ने नर्सिंग होम के बाहर नोटिस चस्पा किया। इसके बाद टीम इसी रोड पर संचालित जीवक नर्सिंग होम पहुंची। नोटिस देकर भर्ती मरीजों को शिफ्ट करने की बात कही। बाद में टीम श्री गोपाल हॉस्पिटल पहुंची। यहां टीम ने ओटी सहित आईसीयू आदि देखा। टीम को वहां सात मरीज भर्ती मिले। संचालक कोई कागजात नहीं दिखा सके। टीम नेे संचालक को नोटिस दिया।
विज्ञापन

भ्रूण लिंग परीक्षण की सूचना अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर मारा छापा
जलेसर। नवागत एसडीएम रामनयन सिंह ने चार्ज लेने के अगले दिन बृहस्पतिवार को अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापा मारा। स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ छापा मारकर कार्रवाई कर रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी है। एसडीएम ने बताया कि नगर में अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों के संचालन और भ्रूण लिंग परीक्षण की सूचना मिली थी। एसडीएम ने इसी आधार पर एसीएमओ डॉ. सुधीर मोहन और स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ नगर के मां कैला देवी अल्ट्रसाउंड केंद्र तथा गौतम नर्सिंग एवं मैटरेनिटी होम पर छापा मार कर अल्ट्रासाउंड परीक्षणों से संबंधित पड़ताल की। केंद्र संचालकों को चेतावनी दी कि किसी भी सूरत में भ्रूण लिंग परीक्षण न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले बुधवार शाम को नवागत एसडीएम ने पदभार संभाला। कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप योजनाओं का संचालन प्राथमिकता होगी। साथ ही तहसील क्षेत्र में अवशेष कार्यों को जल्द पूरा किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के साथ वार्ता कर क्षेत्र में फैल रहे डेंगू आदि संक्रामक रोगों पर नियंत्रण के लिए योजना बनाएंगे। गांवों में व्याप्त गंदगी एवं जलभराव की समस्याओं से ग्रामीणों को निजात दिलाने के लिए कठोर कदम उठाएंगे। एसडीएम बागपत जनपद से स्थानांतरित होकर यहां आए हैं। इस दौरान तहसीलदार राजेन्द्र सिंह, नायब तहसीलदार आरपी सिंह, रवेन्द्र सिंह, विवेक, मनोज आदि अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed