{"_id":"64ca8e9df8a79e9ab10d8836","slug":"action-on-catching-electricity-theft-in-three-houses-etah-news-c-163-1-sagr1016-3247-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: तीन घरों में बिजली चोरी पकड़ने पर की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: तीन घरों में बिजली चोरी पकड़ने पर की कार्रवाई
Wed, 02 Aug 2023 10:43 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 02 Aug 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
अलीगंज। बुधवार की सुबह मोहल्ला चतुर्भुज तथा राम प्रसाद चौधरी में उपखंड अधिकारी सोनू कुमार और सचल दस्ते ने संयुक्त रूप से विद्युत चोरी पर लगाम लगाने के लिए अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान दोनों मोहल्लों में 3 लोग बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए। इनके विरुद्ध विभाग की ओर से एफआईआर की कार्रवाई की गई है।
कस्बा इन दिनों लो वोल्टेज, ट्रिपिंग और ओवर लोड की समस्या से जूझ रहा है। ऐसे में कई बार विद्युत सप्लाई भी ठप होती जा रही है। इसकी वजह से विद्युत कर्मियों को भी कस्बे में निर्बाध रूप से विद्युत सप्लाई देने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। शासन की मंशानुरूप विद्युत चोरों से निपटने और चोरी पर लगाम लगाने के लिए अधिकारियों और विजिलेंस ने बुधवार की सुबह कस्बे में छापामार कार्रवाई की गई। निगम कार्रवाई से विद्युत चोरों में हड़कंप मच गया है।
अभियान के मामले में उपखंड अधिकारी सोनू कुमार ने बताया की अवर अभियंता अर्जुन सिंह और सचल दल प्रभारी नासिर खान, विद्युत विच्छेदन दल इंचार्ज अनुज कुमार के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया है। तीन उपभोक्ताओं को चोरी करते हुए पकड़ा गया है। इनके विरुद्ध कार्रवाई की गई है।