{"_id":"694ec7e64485595287002590","slug":"action-against-those-who-sent-salary-to-the-account-of-a-deceased-sweeper-etah-news-c-163-1-eta1002-143969-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मृत सफाईकर्मी के खाते में वेतन भेजने वालों पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मृत सफाईकर्मी के खाते में वेतन भेजने वालों पर कार्रवाई
Fri, 26 Dec 2025 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 26 Dec 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
एटा। पंचायती राज विभाग में करीब 5 महीने तक मृत सफाई कर्मी के खाते में वेतन जाता रहा। मामला संज्ञान में आने पर डीपीआरओ ने वेतन का कार्यभार देख रहे कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी की वेतन वृद्धि रोकी है और एक से स्पष्टीकरण मांगा है।
पंचायती राज अधिकारी मोहम्मद राशिद ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए मृत सफाई कर्मचारी प्रकाश के खाते में भेजी गई वेतन धनराशि की रिकवरी कराने के निर्देश दिए हैं। मृतक आश्रित में नौकरी पाने वाले उनके पुत्र गोविंद सिंह को नोटिस जारी किया है।
वहीं कार्यालय में लेखा कार्य देख रहे सफाई कर्मचारी हेम सिंह की वेतन वृद्धि रोक दी गई है। लेखाकार बृज कुमार से स्पष्टीकरण मांगा गया है। अधिकारी ने बताया कि मृत कर्मचारी को वेतन भेजने पर जवाबदेह कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है।