फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   acident in etah

एटा में बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर ही मौत-फोटो

Fri, 12 Feb 2021 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
acident in etah
एटा। बाइक से घर लौट रहे पॉक्सो एक्ट के आरोपी को बृहस्पतिवार रात किसी वाहन ने रौंद दिया। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। दो थाना क्षेत्रों की सीमा होने के चलते पुलिस काफी देर तक पंचनामे की कार्रवाई के लिए टालमटोल करती रही। बाद में जलेसर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वह तीन दिन पहले ही जमानत पर छूटा था।
विज्ञापन

थाना जलेसर क्षेत्र स्थित गांव मोहनपुर के पास बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार रणवीर सिंह (20) पुत्र भगवान सिंह निवासी गहना थाना सकरौली की मौत हो गई। गांव मोहनपुर के पास ही जलेसर और थाना सकरौली की सीमाएं लगी हैं, दोनों ही थानों का पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को हादसे की खबर दी।
विज्ञापन

इसके बाद परिजन पहुंच गए लेकिन पंचनामा भरने के लिए सीमा विवाद में पुलिस उलझ गई। ग्राम प्रधान गहला राजकुमार ने बताया है कि युवक रात करीब नौ बजे कस्बा जलेसर से घर लौट रहा था तभी किसी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, इसके चलते मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि कि वह तीन दिन पहले ही जमानत पर आया है। उस पर दुष्कर्म का आरोप था। हादसे की रिपोर्ट युवक के पिता की ओर से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसों में तीन घायल, एक रेफर
एटा। थाना अलीगंज क्षेत्र स्थित गांव मितौलिया के पास बाइकों की भिड़ंत में लोकेंद्र सिंह निवासी सूरजपुर थाना कुरावली जिला मैनपुरी घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया। अन्य हादसों में संतोष कुमार निवासी कांशीराम कालोनी पीएसी रोड और रनवीर सिंह निवासी नगला अजीत थाना कोतवाली देहात घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed