{"_id":"69ee5d635594645b630825b4","slug":"accused-of-stealing-girders-arrested-5-girders-and-a-car-recovered-etah-news-c-25-1-agr1063-1045367-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: गार्डर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 5 गार्डर और एक कार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: गार्डर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 5 गार्डर और एक कार बरामद
Mon, 27 Apr 2026 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना मलावन पुलिस ने श्री सीमेंट फैक्टरी से गार्डर चोरी करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। वहीं उसके कब्जे से 05 लोहे के गार्डर तथा घटना में प्रयुक्त इको कार बरामद की है। थाना मलावन में आगरा सीमेंट प्लांट के सिक्योरिटी ऑफिसर दामोदर मिश्रा निवासी ग्राम निगोह हसनपुर ने शनिवार को तहरीर देते हुए बताया कि अज्ञात चोर द्वारा श्री सीमेंट फैक्टरी परिसर से लगभग 4 फीट आकार के लोहे के कुछ गार्डर चोरी कर ले गए हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। क्षेत्राधिकारी सकीट नीतिश गर्ग ने बताया कि थाना मलावन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर करतला रोड पर सैदपुर व निगोह हसनपुर गांव के बीच से एक आरोपी हरिशंकर पुत्र वीरेंद्र निवासी ताल मोहल्ला कस्बा तथा थाना मलावन एटा को चोरी किए हुए 05 गार्डर तथा घटना में प्रयुक्त इको कार सहित गिरफ्तार किया गया है।
पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसने यह गार्डर श्री सीमेंट फैक्टरी से अपने अन्य साथियों के साथ चोरी किए थे तथा गाड़ी में रखकर बेचने जा रहे थे। अन्य साथियों के संबंध में जानकारी की जा रही है। वहीं गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कानूनी की कार्रवाई की जा रही है।
पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसने यह गार्डर श्री सीमेंट फैक्टरी से अपने अन्य साथियों के साथ चोरी किए थे तथा गाड़ी में रखकर बेचने जा रहे थे। अन्य साथियों के संबंध में जानकारी की जा रही है। वहीं गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कानूनी की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन