{"_id":"694d7cf84cbf503cef070437","slug":"accused-of-misleading-the-court-and-selling-the-property-etah-news-c-163-1-sagr1016-143911-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: न्यायालय को गुमराह कर संपत्ति बेचने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: न्यायालय को गुमराह कर संपत्ति बेचने का आरोप
Thu, 25 Dec 2025 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
अवागढ़। न्यायालय के आदेशों की अवहेलना कर भरण-पोषण से बचने के लिए संपत्ति बेचने का मामला सामने आया है। थाना अवागढ़ क्षेत्र में एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति सहित छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, साजिश और धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
नगला नन्हे निवासी विनीता देवी ने पुलिस को बताया कि पति शीलेंद्र के खिलाफ भरण-पोषण का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इस प्रकरण में न्यायालय ने शीलेंद्र के खिलाफ रिकवरी वारंट भी जारी किया है। आरोप है कि रिकवरी से बचने और न्यायालय को गुमराह करने के उद्देश्य से शीलेंद्र ने साजिश के तहत अपनी अचल संपत्ति का फर्जी तरीके से बैनामा करा दिया।
पीड़िता के अनुसार 26 अप्रैल को पति ने सतेंद्र, वरुण कुमार, विजन सिंह और सर्वेश की मौजूदगी में संध्या निवासी मैनपुरी के नाम जमीन का बैनामा कर दिया, जिससे उसे भरण-पोषण का लाभ न मिल सके। विनीता देवी का आरोप है कि जब इस बैनामे का विरोध किया और आरोपियों से बात करने की कोशिश की तो उसके साथ अभद्रता की गई। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी भी दी। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
- दीपक