फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Accused of killing a woman and burning her dead body

Etah News: महिला की हत्या कर शव जलाने का आरोप

Tue, 26 Nov 2024 10:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 26 Nov 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Accused of killing a woman and burning her dead body
फिरोजाबाद के ध्यानार्थ
विज्ञापन


फोटो-31

मायके में सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर फरार हुए ससुराल के लोग

संवाद न्यूज एजेंसी
जलेसर। थाना क्षेत्र के गांव चिरगवां में सोमवार की देर रात एक महिला की हत्या कर दी गई। आरोप है कि साक्ष्य मिटाने के लिए शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। इसके बाद ससुराल वाले भाग गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने पुलिस को जानकारी दी।
गांव लखमई थाना टूंडला जिला फिरोजाबाद निवासी बलवीर सिंह ने बताया कि लॉकडाउन के समय पुत्री आरती (27) का विवाह अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज देकर चिरगवां निवासी शीलेंद्र के साथ किया था। कुछ समय बाद ही पति, ससुर राम प्रसाद के साथ ही अन्य ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज के लिए परेशान करने लगे। इसी के चलते सोमवार की देर रात इन लोगों ने बेटी आरती की हत्या करके शव को जला दिया। ग्रामीणों की सूचना पर हम लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, तो खेत से चिता की राख और अस्थियां मिली हैं। सीओ जलेसर नितीश गर्ग ने फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉड के साथ मौके का मुआयना किया। चिता से अस्थियों को निकालकर विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है। बलवीर सिंह ने शीलेंद्र, रामप्रसाद, सीमा, नीतू, ममता, अनीता, गंगा, बीजू, कश्मीरा और अजीत सहित एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ नितीश गर्ग ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की गहनता के साथ जांच की जा रही है। जो भी तथ्य निकल कर आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed