{"_id":"68d847947933dd67c00d0d4c","slug":"accused-of-killing-a-farmer-by-poisoning-him-to-grab-his-land-etah-news-c-163-1-eta1001-139645-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: जमीन हड़पने के लिए जहर खिलाकर किसान की हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: जमीन हड़पने के लिए जहर खिलाकर किसान की हत्या का आरोप
Sun, 28 Sep 2025 08:14 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 28 Sep 2025 08:14 AM IST
विज्ञापन
एटा। विषाक्त पदार्थ निगलने से किसान की तबीयत बिगड़ गई। परिजन आगरा ले जा रहे थे, रास्ते में सांसें थम गईं। मृतक के दामाद ने जमीन हड़पने के लिए विषाक्त पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
मथुरा निवासी सुनील कुमार ने पीआरवी 5584 को कॉल के माध्यम से जानकारी दी कि कुछ लोग ससुर ओमप्रकाश की जमीन हड़पना चाहते हैं। कामयाब न हो पाने के चलते शुक्रवार को उनको विषाक्त पदार्थ खिला दिया। इस कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई और उपचार के लिए आगरा ले जाते समय मौत हो गई। सुनील ने बताया कि इनके दो बेटे प्रेमपाल और अनुज कुमार हैं। इन लोगों के मुताबिक गांव के ही कुछ लोग जमीन पर कब्जा किए हैं। कई बार प्रयास किया गया मगर वह लोग नहीं मान रहे। आरोप है कि वह लोग जमीन हड़पना चाहते हैं। इसी वजह से आए दिन लड़ाई-झगड़ा करते थे।
इसी बीच इन लोगों ने शुक्रवार को ओमप्रकाश को कोई विषाक्त पदार्थ खिला दिया। जब उनकी तबीयत बिगड़ी तो परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। यहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लगा सकेगा। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।