फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Accused of burning the dead body after killing a woman

Etah News: महिला की हत्या कर शव जलाने का आरोप

Fri, 19 May 2023 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 19 May 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Accused of burning the dead body after killing a woman
एटा। महिला की हत्या करने के बाद मायके वालों को सूचना दिए बिना शव जला दिया गया। इस तरह के आरोप लगाते हुए ससुरालीजनों के विरुद्ध थाना जलेसर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जनपद फिरोजाबाद के मक्खनपुर थानांतर्गत गांव खुसालपुर निवासी अवधेश ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि बहन संजू देव का विवाह 16 जुलाई 2017 को अजीत कुमार निवासी गांव रसीदपुर थाना जलेसर के साथ किया था। इनके कोई बच्चा नहीं हुआ। अजीत बुलेट मोटरसाइकिल लाने के लिए संजू को परेशान करता था। बीमार होने पर संजू का इलाज आगरा के एक अस्पताल में हुआ। जहां ससुरालीजन उसे छोड़कर भाग गए। इसके बाद मैंने इलाज कराया। अस्पताल से 5 फरवरी को छुट्टी कराने के बाद संजू को अजीत अपने घर ले गया।
विज्ञापन

19 मई को रसीदपुर में रहने वाले फिरोजाबाद के लोगों से सूचना मिली कि संजू की मौत हो गई है। हम लोग वहां गए तो पा लगा कि गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव का दाह संस्कार कर दिया गया है। रिपोर्ट में पति अजीत के अलावा सास माला देवी, ससुर मानपाल सिंह, जेठानी सुमन, जेठ शिवकुमार, ननद रूबी व ननदोई नरेश को नामजद किया गया है। थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed