फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Accused of breaking into the house, molesting the daughter, taking away jewelery and cash

Etah News: घर में घुसकर पुत्री से छेड़छाड़, गहने और नकदी ले जाने का आरोप

Mon, 19 May 2025 06:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 19 May 2025 06:41 PM IST
विज्ञापन
Accused of breaking into the house, molesting the daughter, taking away jewelery and cash
एटा। थाना बागवाला में एक व्यक्ति ने आयुष निवासी बबरौती व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि आयुष ने अपने साथियों के साथ घर में घुसकर पुत्री से छेड़छाड़ की और गहने व नकदी चोरी कर लिए। एक आरोपी को परिवार वालों ने पकड़ लिया।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि 17 मई की आधी रात को तीन लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर छत के रास्ते घर में घुस आए। चोरी करने का प्रयास किया और बक्सा खोला तो आवाज सुनकर पत्नी और पुत्री की आंख खुल गई। उन लोगों ने आकर देखा और शोर मचाया तो दो लोग घर से भाग गए। एक व्यक्ति ने पुत्री के साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया और कमरे के अंदर खींचने लगा। इतने में पत्नी ने धक्का देकर आरोपी को कमरे के अंदर कर दिया और गेट बंद कर लिया। इसके बाद आवाज लगाकर पड़ोसियों को बुलाया और पुलिस को फोन कॉल किया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही डायल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची और युवक को बाहर निकालकर कपड़ा हटाया। पूछताछ में पता चला कि पकड़े गए युवक का नाम आयुष है। इसके पिता दिल्ली में नौकरी करते हैं। घर के अंदर जब जांच की तो पता चला कि पत्नी का सोने एक मंगलसूत्र, एक चेन, दो अंगूठी और 90000 रुपये गायब थे। थाना प्रभारी अखिलेश दीक्षित ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की गहनता के साथ जांच-पड़ताल करते हुए कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed