फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Accused of beating and killing a pregnant

गर्भवती की मारपीट कर हत्या करने का आरोप

Mon, 21 Jun 2021 06:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
Accused of beating and killing a pregnant
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव खुटियाना में गर्भवती की मारपीट कर हत्या करने का आरोप उसके भाई ने लगाया गया है। भाई ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। ससुरालीजन घर पर शव छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। जिला कासगंज थाना सोरों क्षेत्र के गांव तुमरिया निवासी जितेंद्र का आरोप है कि रविवार की रात बहन कांती देवी के साथ गांव खुटियाना निवासी पति गुलशन कुमार ने अन्य परिजनों के साथ मिलकर मारपीट की और उसकी हत्या कर दी। जितेंद्र ने बताया कि कांती की शादी गुलशन के साथ करीब एक साल पहले की थी।
विज्ञापन

शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। तीन महीने तक बहन को मायके में रहने पड़ा। रिश्तेदारों से दबाव बनवाया तो एक सप्ताह पहले ही गुलशन उसको लेकर आया। इसके बाद भी मारपीट की गई। कांती सात माह की गर्भवती थी। रविवार की रात मारपीट के दौरान पेट में चोट लगने से मौत हुई है। तहरीर में कांती के पति गुलशन के अलावा ससुर जगदीश, जेठ अनिल, जेठानी पूजा, देवर वीरेश व अवनीश सहित आठ को नामजद किया गया है। प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed