{"_id":"641f06282df2f56cc90e1235","slug":"accused-broke-marriage-of-girl-by-spreading-propaganda-on-social-media-in-etah-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती का फोटो और बायोडाटा चुराया: बनाया फर्जी अकाउंट, किया दुष्प्रचार, भड़क गए ससुराल वाले, तोड़ दी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती का फोटो और बायोडाटा चुराया: बनाया फर्जी अकाउंट, किया दुष्प्रचार, भड़क गए ससुराल वाले, तोड़ दी शादी
Sat, 25 Mar 2023 08:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 25 Mar 2023 08:03 PM IST
सार
एटा में आरोपियों ने मैरिज ब्यूरो की साइट से युवती का फोटो और बायोडाटा चुरा लिया। इसके एक फर्जी अकाउंट बनाया। और उशके खिलाफ दुष्प्रचार किया। इससे उसके ससुराल वाले भड़क गए और शादी तोड़ दी।
विज्ञापन
सोशल मीडिया
- फोटो : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में आरोपियों ने सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार कर युवती की शादी तुड़वा दी। युवती ने कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराया है। उसके जीजा ने एक मैरिज ब्यूरो ग्रुप पर शादी के लिए फोटो और बायोडाटा भेजा था। बाद में उसकी शादी तय होने पर विभिन्न नामों से आईडी बनाकर फोटो लगाए गए और रिश्तेदारों व परिचितों को मैसेज भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो का अनैतिक रूप से प्रयोग किया
युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह शहर की रहने वाली है। एक मैरिज ब्यूरो ग्रुप में फोटो और बायोडाटा जीजा ने दिया था। इसके बाद 17 फरवरी 2023 को शादी पक्की हो गई। आरोप है इसके बाद किसी व्यक्ति ने फोटो व बायोडाटा का अनैतिक रूप से प्रयोग किया। मोनू गुप्ता, रूपेश गुप्ता, मोनिका वार्ष्णेय, सोनल गुप्ता, मयंक वार्ष्णेय जैसे तमाम नामों से फर्जी आईडी बनाकर उसके बारे में दुष्प्रचार किया।
विज्ञापन
फर्जी आईडी बनाने का उसके जीवन पर पड़ा प्रभाव
इसके बाद रिश्तेदार और परिचितों को भी मैसेज भेजे जा रहे हैं। इतना ही नहीं शादी न करने की भी धमकियां दी जा रही हैं। इसकी वजह से शादी के तय रिश्ते में दरार आ गई। फर्जी आईडी बनाने वाले की वजह से जीवन पर काफी प्रभाव पड़ा है। वह तनाव में रह रही है। कोतवाली नगर प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर मुकदमा आईटी एक्ट में दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन