फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Accused arrested for pelting stones and setting car on fire

Etah News: कार में पथराव कर आग लगाने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 30 Jun 2025 05:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 30 Jun 2025 05:55 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for pelting stones and setting car on fire
एटा। मारहरा कस्बे के मोहल्ला कायस्थान में सोमवार को तड़के पड़ोसी की कार में आग लगा दी। कार से धुआं उठते देख लोगों के एकत्रित होने पर आरोपी मकान की छत पर पथराव करने लगा। इसमें एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला कायस्थान निवासी नेत्रपाल का पड़ोसी मोहित से विवाद चल रहा है। विवाद के कारण मोहित अक्सर उसको परेशान करता है। आरोप है कि शनिवार को मोहित ने नेत्रपाल की कार के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद हुए विवाद को मोहित के परिजन ने शांत करा दिया। सोमवार को तड़के मोहित घर के बाहर खड़ी नेत्रपाल की कार को लाठी से प्रहार कर तोड़ने लगा। इसके बाद उसमें आग लगा दी।
विज्ञापन

कार से धुएं के उठने और शोर सुनकर नेत्रपाल बाहर आया तो दंग रह गया। कार को जलता देख नेत्रपाल ने मोहित को पकड़ने की कोशिश की। इस पर मोहित मकान की छत पर चढ़कर पथराव करने लगा। इसमें क्षेत्र के गांव लालपुर माफी का नरेंद्र पत्थर लगने से घायल हो गया। थाना प्रभारी केके लोधी ने बताया कि भोर होने से पहले हुए इस बवाल की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मोहित को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed