फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Accounts opened Modi, Samajwadi Party government put money: Shivpal

खाते मोदी ने खुलवाए, पैसे सपा सरकार ने डाले: शिवपाल

Tue, 16 Aug 2016 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Tue, 16 Aug 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
Accounts opened Modi, Samajwadi Party government put money: Shivpal
खाते मोदी ने खुलवाए, पैसे सपा सरकार ने डाले: शिवपाल - फोटो : अमर उजाला
जिला पंचायत सभागार में कन्या विद्या धन वितरण कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसदीय चुनाव में कालाधन लाकर खातों में 15 लाख रुपये डालने का वादा किया था। केंद्र की भाजपा सरकार ने जनधन योजना के तहत खाते भी खुलवा दिए, लेकिन उन खातों में पैसे समाजवादी पेंशन के रुप में प्रदेश की सपा सरकार ने डालने का काम किया है।
विज्ञापन

कन्याधन वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि आजादी के बाद सपा सरकार ने प्रदेश में सबसे ज्यादा विकास कार्य कराए हैं। उन्हाेंने कहा कि जिन्हें रोजगार नहीं मिला उन्हें रोजगार भत्ता देने के अलावा मेधावी छात्राओं को कन्या विद्या धन के माध्यम से आगे बढ़ने का मौका दिया है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री ने रक्षा बंधन से कन्या विद्या धन के तीस हजार रुपये के चेक वितरित कर उज्जवल भविष्य की कामना और रक्षाबंधन की बधाई देते हुए कहा कि उम्मीद है कि कन्या विद्या धन बेटियों की उच्च शिक्षा के काम आएगा। कार्यक्रम में अलीगंज, सदर और जलेसर तहसील क्षेत्र की 813 मेधावी छात्राओं को 30-30 हजार रुपये के कन्या धन चेक वितरित किए गए। इस दौरान कई लोगों ने कैबिनेट मंत्री ने समस्याओं को लेकर ज्ञापन भी सौंपा। डीएम अजय कुमार यादव, एसएसपी अजय शंकर राय, विधायक रामेश्वर सिंह यादव, सदर विधायक अशीष यादव उर्फ आशू, मारहारा विधायक अमित गौरव यादव उर्फ टीटी, जलेसर विधायक रणजीत सुमन, पूर्व सांसद कैलाश यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष राज किशोर उर्फ राजू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव, जिला अध्यक्ष अशरफ हुसैन, प्रदेश महिला आयोग की सदस्या अशोक पांडेय समेत समाजवादी पार्टी के अनेक कार्यकर्ता और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed