{"_id":"6b071b7e7afb56c5eb0b69d5","slug":"accountability-will-be-fixed-for-negligence-and-delays-in-construction-work-etah-news-c-163-1-eta1013-160772-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: निर्माण कार्यों में लापरवाही व देरी पर तय होगी जवाबदेही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: निर्माण कार्यों में लापरवाही व देरी पर तय होगी जवाबदेही
विज्ञापन
एटा। जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली ने जनपद में संचालित निर्माण कार्यों और विकास परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए हैं, साथ ही लापरवाही व देरी पर अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं की जवाबदेही तय करने की चेतावनी दी है।
मंगलवार को कलेक्ट्रेट में सीएमआईएस के अंतर्गत आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम ने परियोजनाओं की श्रेणीवार प्रगति जांचते हुए रुकावटों को दूर करने और शासन से समय पर धनराशि अवमुक्त कराने को कहा।
उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं के लंबित भुगतानों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने और आपसी समन्वय से निगरानी रखने के निर्देश दिए, जिसमें पीडब्ल्यूडी, जल निगम शहरी, सीएंडडीएस, पुलिस आवास व आरएई के अधिकारी मौजूद रहे और संचालन जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी प्रदीप कुमार ने किया।