फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   accident

बाइकों की भिड़ंत में पिता-पुत्र की मौत, महिला घायल

Sun, 22 Mar 2020 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
accident
एटा। बाइकों की भिड़ंत में पिता-पुत्र की मौत हो गई, जब कि महिला घायल हुई हैं। हादसे में घायल महिला अपने पति और बेटे के साथ बाइक पर सवार थी। हादसा शनिवार की देररात पटसुआ के पास हुआ, मृतक जिला कासगंज के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

थाना जैथरा क्षेत्र के गांव पटसुआ के पास शनिवार की रात करीब 8.30 बजे दो बाइकों में भिड़ंत हो गई।
बाइक सवार अमरजीत के साथ पिता वीरेंद्र और मां पुष्पादेवी निवासी जिनौल थाना पटियाली जिला कासगंज भी थी। अमरजीत को जब लगा कि सामने से आ रहे वाहन से भिड़ंत हो जाएगी तो उसने ब्रेक का सहारा लिया। ब्रेक लगते ही सामने से आ रही बाइक में टक्कर हो गई और पिता-पुत्र सहित महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (जैथरा) पहुंचाया। यहां पर नाजुक हालत होने के चलते तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, रास्ते में अमरजीत और वीरेंद्र की मौत हो गई। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला को उपचार के बाद स्वास्थ्य लाभ मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को हादसे की खबर मिली तो जनता कफ्र्यू से पहले ही दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए। पुलिस का कहना है कि घायल महिला ने बताया कि सामने से बाइक आ रही थी उसी से भिड़ंत हुई है , हादसे के बाद सामने से आ रही बाइक सवार फरार हो गए।
हादसों में नौ लोग घायल
एटा। ऑटो पलटने से चार लोग घायल हो गए, जबकि अन्य हादसों में महिला सहित पांच लोग घायल हुए हैं। इनमें से दो की हालत नाजुक होने पर आगरा रेफर किया गया है। अन्य घायलों का जिला अस्पताल में ही इलाज चल रहा है। थाना कोतवाली देहात कासगंज रोड स्थित असरौली मोड़ के पास रविवार की सुबह छह बजे बेकाबू होकर ऑटो पलट गया।
हादसे में दिनेश कुमार निवासी बलालपुर थाना व जिला कन्नौज, सोनू निवासी मोहल्ला मारहरा दरवाजा थाना कोतवाली नगर, विशाल निवासी राम दरवार सिंधी कॉलोनी थाना कोतवाली नगर और शिवा निवासी महाराणा प्रताप नगर थाना कोतवाली नगर घायल हो गए।
वही,ं थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव मुखरना के पास शनिवार की देरशाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार चिंटू निवासी परियावली थाना सासनी जिला हाथरस और चचेरा साला सोमेंद्र निवासी अर्जुनपुर थाना निधौली कलां घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है।

वहीं थाना व कस्बा सकीट के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार इंद्रजीत निवासी जिरौली थाना बिछवां जिला मैनपुरी और देवेंद्र निवासी सिरसागंज जिला फिरोजाबाद घायल हो गए। वही,ं थाना बागवाला के गांव हरनावली के पास बाइक से गिरकर महिला गुड्डो देवी निवासी गांव कोइना थाना बागवाला घायल हुईं हैं। इनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed