{"_id":"5e750f628ebc3e6f9507b3f5","slug":"accident-etah-news-agr4346747177","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, दो घायल
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में हुई युवक की मौत के बाद जिला अस्पताल में भर्ती महिला।
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। ट्रैक्टर की चपेट में आने से शुक्रवार की सुबह बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि महिला और बच्ची भी घायल हो गईं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक अपनी मौसी को छोड़ने जा रहा था तभी गठुर्रा के पास हादसा हो गया। एक अन्य हादसे में एक युवक जख्मी हो गया। उसे आगरा रेफर किया गया है।
थाना पिलुआ क्षेत्र में नगरिया मोड़-निधौली कलां मार्ग स्थित गांव गठुर्रा के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार गौरव (22) पुत्र राजपाल सिंह उर्फ गोपाली निवासी नगला तुला थाना मारहरा बाइक सहित गिर गया। बाइक पर गौरव की मौसी बेबी (30) पत्नी सूरजपाल उनकी बेटी प्राची उर्फ रेनू (5) निवासी कुंजलपुर थाना जलेसर बैठे हुए थे। हादसे में गौरव की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि उसकी मौसी और मौसेरी बहन घायल हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने बेहोशी की महिला बेबी और उसकी बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं दूसरे हादसे में साइकिल सवार उमेश पुत्र रामप्रसाद निवासी बाबू नगर अज्ञात वाहन की चपेट में आने शिकोहाबाद रोड स्थित मोहल्ला आनंदपुर के पास घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां से आगरा रेफर कर दिया गया है।