{"_id":"5df285348ebc3e88026d9fcd","slug":"accident-etah-news-agr4197712175","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी युवक बृहस्पतिवार सुबह स्कूटी से अपने ममेरे भाई के साथ कहीं जा रहा था। कासगंज रोड पर एक कार की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए। गंभीर हालत में पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां एक की मौत हो गई। जबकि ममेरे भाई को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मेहतापार्क निवासी अंशुल बाल्मीकि (20) बृहस्पतिवार सुबह स्कूटी से कटरा मोहल्ला निवासी ममेरे भाई हनी के साथ गिरौरा गांव गया था। वहां से वापस आते समय अनिक फैक्ट्री के सामने एक कार की चपेट में आकर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को अस्पताल ले गई। जहां डाक्टरों ने अंशुल को मृत घोषित कर दिया। जबकि हनी का इलाज चल रहा है।
सूचना पर अंशुल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित ठंडी सड़क तिराहे के पास साइकिल सवार रामप्रसाद (70) पुत्र नारायण सिंह निवासी श्याम नगर ट्रक की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को आगरा रेफर किया गया है। कोतवाली नगर शिकोहाबाद रोड पर कार की चपेट में आने से बाइक सवार राकेश पुत्र चंदन सिंह निवासी कुंवरपुर थाना रिजोर घायल हो गया। वहीं थाना मारहरा क्षेत्र स्थित मोइद्दीनपुर के पास विजय पुत्र कैलाश चंद्र निवासी सुल्तानपुर थाना सिढ़पुरा जिला कासगंज घायल हुआ है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।