फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accident a day before marriage, girl going to get mehendi done injured, brother dies

काल बनकर आई मेहंदी: बहन की शादी से एक दिन पहले हुआ ऐसा हादसा, भाई की मौत; अस्पताल में भर्ती है दुल्हन

Mon, 20 Nov 2023 12:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 20 Nov 2023 12:37 PM IST
सार

बहन की शादी की घर में खुशियां थीं। दुल्हन बनने जा रही बहन के हाथों में मेहंदी लगवाने के लिए भाई उसे बाइक से ले जा रहा था। रास्ते में ट्रैक्टर-ट्राॅली ने टक्कर मार दी, जिसमें भाई की मौत हो गई, वहीं बहन और बुआ की हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन
Accident a day before marriage, girl going to get mehendi done injured, brother dies
शादी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के जैथरा थाना क्षेत्र स्थित गांव महमंता के पास शनिवार की रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकराकर युवक की मौत हो गई। वह अपनी बहन को लेकर मेहंदी लगवाने जा रहा था, जिसकी रविवार को शादी थी। युवती और बुआ की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद पूरा परिवार मातम में डूबा हुआ है। शादी को टाल दिया गया है।

विज्ञापन


थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव मुहम्मदनगर बझेरा निवासी कुलदीप कुमार (22) की मौत हुई है। उसकी बहन नीलम और बुआ राखी पत्नी नरेश सिंह निवासी मोहल्ला जाटवान कस्बा जैथरा घायल हुईं हैं। घायल राखी के पुत्र रवि कुमार ने बताया कि मां अपनी भतीजी नीलम को साथ कुलदीप की बाइक पर बैठकर मेहंदी लगवाने के लिए जा रही थी। नीलम की रविवार को बरात आनी थी। इसके लिए शादी की तैयारियां चल रही थीं। लेकिन हादसा होने से शादी की खुशियां गम में बदल गईं।
विज्ञापन


थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राॅली खराब हो गई थी। इसकी वजह से सड़क किनारे खड़ी थी। इसमें कुलदीप बाइक लेकर पीछे से टकरा गया। इस हादसे में शादी की तैयारियों में जुटी दुल्हन अपनी बुआ के साथ घायल हुई है। जबकि उसके भाई की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मातम में बदलीं शादी की खुशियां
घर में शादी का माहौल था। परिवार के लोग और रिश्तेदार इकट्ठे थे। तभी हादसे की खबर ने खुशियों को मातम में बदल दिया। वैवाहिक गीतों की जगह करुण क्रंदन गूंजने लगा। ग्रामीणों ने बताया कि नीलम के पिता सतीश जैथरा नगर पंचायत में सफाई कर्मचारी हैं। नीलम की शादी जिला हाथरस निवासी सुनील के साथ तय हुई थी। रविवार को बरात आनी थी। लेकिन बहन की डोली उठने से पहले ही भाई की अर्थी उठ गई। इससे पूरे गांव में रविवार को मातमी सन्नाटा पसरा रहा। शादी को स्थगित कर दिया गया।


कुलदीप की शादी भी हो चुकी थी तय
बहन नीलम ने चार दिन पहले ही भाई दूज पर कुलदीप के माथे पर तिलक कर उसकी लंबी उम्र की कामना की थी। वहीं कुलदीप ने भी धूमधाम से बहन की शादी करने का वादा किया था। लेकिन किसी को क्या पता था कि बहन की डोली को कंधा देने से पहले उसकी ही अर्थी उठ जाएगी। उसकी असमय मृत्यु ने परिवार को झकझोर कर रख दिया। कुलदीप की शादी भी मदनपुर थाना बेबर जिला मैनपुरी की लड़की से तय हो चुकी थी। जो होली के बाद मार्च में होनी थी। लेकिन परिवार की सभी खुशियां ही इस हादसे में उजड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed