{"_id":"5f0b513b8ebc3e63db11aac5","slug":"abusing-etah-news-agr450180553","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाली गलौज का विरोध करने पर भाई को मारी गोली, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाली गलौज का विरोध करने पर भाई को मारी गोली, घायल
विज्ञापन
एटा। पशु बांधने को लेकर शनिवार को दो भाइयों में विवाद हो गया। इसके बाद छोटे भाई ने बडे़ भाई पर गोली चला दी। इस बीच गोली उसके हाथ में लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। बाद में चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
थाना रिजोर क्षेत्र के गांव नगला मंगली निवासी हरी सिंह का आरोप है कि छोटा भाई दयाशंकर आए दिन पशु बांधने को लेकर झगड़ा करता चला आ रहा है। शनिवार की देरशाम भी पशु बांधने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि दयाशंकर ने गाली देनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने तमंचे से उसपर फायरिंग कर दी दी। गोली हाथ को चीरती हुई निकल गई।
इसके बाद वह भाग गया। परिजन घायल को पहले थाने लेकर पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने उसे अस्पताल में भेज दिया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हरी सिंह को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया है कि दोनों भाइयों में पशु बांधने को लेकर झगड़ा हुआ और छोटे भाई ने गोली मारकर घायल कर दिया। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं, आरोपी की तलाश की जा रही है।